Uttarakhand News

उत्तराखंड में चुनाव, प्रत्याशी घोषित करने की रेस जारी है, नामांकन भी अंतिम दौर में पहुंचा

Ad

Uttarakhand News: लोकसभा चुनाव और केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा को उत्तराखंड में जीत मिली। भाजपा इस जीत के नरेटिव को निकाय चुनावों में भी भुनाएगी। चुनावी तैयारी को तेजी देते हुए भाजपा ने छह नगर निगमों हरिद्वार, श्रीनगर, कोटद्वार, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और रुद्रपुर में अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है, जबकि कांग्रेस ने तीन नगर निगमों हल्द्वानी, श्रीनगर और काशीपुर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। नगरपालिकाओं में 42 पालिकाओं के लिए भाजपा अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है जबकि कांग्रेस 18 प्रत्याशियों के नाम पर मोहर लगा चुकी है। नगर पंचायतों में भाजपा के 41 उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं, जबकि कांग्रेस 30 ही प्रत्याशी तय कर पाई है ।

ADVERTISEMENTS Ad

भाजपा जल्द से जल्द चुनावों की तैयारी यानी जनसंपर्क में जुटना चाहती है। इसलिए संगठन के स्तर से मजबूत प्रबंधन और कुशल रणनीति बनाई है। भाजपा के प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरगामी फैसलों और कल्याणकारी योजनाओं को मजबूती का आधार मान रहे हैं। प्रत्याशियों का कहना है कि भाजपा शासनकाल में निकायों की माली हालत सुधारने के साथ ही निकायों की ओर से आम जनता को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं को बढ़ाने पर खास फोकस किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top