Uttarakhand News

कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल से मिलेउत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल

Ad


देहरादून: उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने संसदीय कार्य मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। उन्होंने क्षैतिज आरक्षण को लेकर प्रवर समिति की रिपोर्ट विधानसभा से शीघ्र लागू करने की मांग की। जिस पर मंत्री डा. अग्रवाल ने विधानसभा का जल्द सत्र बुलाकर प्रवर समिति की रिपोर्ट पटल पर रखने की बात कही।

ADVERTISEMENTS Ad

बुधवार को प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा में मंत्री डा. अग्रवाल ने मुलाकात की। उन्होंने कहा कि राजकीय सेंवाओं में क्षैतिज आरक्षण को लेकर प्रवर समिति की रिपोर्ट पर अभी तक अमल नहीं हुआ है। उन्होंने संसदीय कार्यमंत्री डा. अग्रवाल से प्रवर समिति की रिपोर्ट को जल्द विधानसभा से पारित कराने की मांग की।

मंत्री डा. अग्रवाल ने बताया कि बहुत जल्द धामी सरकार विधानसभा का सत्र बुलाने जा रही है, जिसमें उनके द्वारा विधानसभा अध्यक्षा जी को सौंपी गई प्रवर समिति की रिपोर्ट को रखा जाएगा। बताया कि इस रिपोर्ट पर चर्चा के बाद लागू भी किया जाएगा।

मंत्री डा. अग्रवाल ने बताया कि प्रवर समिति को लेकर बनाया गया ड्राफ्ट आंदोलनकारियों को समर्पित है। बताया कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों के विकास के लिए कटिबद्ध है। बताया कि इसी सत्र में क्षैतिज आरक्षण लागू कराया। उन्होंने बताया कि आंदोलनकारियों को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।

इस मौके पर मंच के बाल गोविंद डोभाल, सावित्री पंवार, संगीता रावत, हरदेव रावत, अभिषेक बिष्ट, क्रांति कुकरेती, विजयेश नवानी, अम्बुज शर्मा, यशवंत रावत, धर्मेद्र बिष्ट, वीरेंद्र रावत, भानु रावत, शारदा बहुगुणा, सन्तन रावत, चक्रपाणि श्रीयाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top