Uttarakhand News

आपके लिए ज़रूरी खबर, 12 मार्च से पहले ड्राइविंग लाइसेंस अपडेट नहीं कराया तो होगा बड़ा नुकसान

Ad

देहरादून: एक जरूरी खबर उन सभी लोगों के लिए है जो किसी भी तरह का वाहन चलाते हैं। अगर आपका ड्राइविंग लाइसेंस भी पुराना हो गया है और आपने इसे अभी तक नया नहीं कराया तो सावधान हो जाइए। जिन लोगों के पास साल 2002 से पुराने ड्राइविंग लाइसेंस हैं, उन्हें 12 मार्च तक किसी भी कीमत पर ऑनलाइन अपडेट कराना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

पुरानी ड्राइविंग लाइसेंस धारक अगर 12 मार्च तक अपना लाइसेंस ऑनलाइन अपडेट नहीं कराते हैं तो उनके डीएल की अवधि समाप्त हो जाएगी। परिवहन मंत्रालय ने इस बारे में सख्त आदेश जारी कर दिए हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने सारथी पोर्टल के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया और लाइसेंस की जानकारी ऑनलाइन की गई है। पुराने ड्राइविंग लाइसेंस का डाटा ऑनलाइन करने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि अब डीएल की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन सारथी पोर्टल के माध्यम से पूरी की जा रही है। ऐसे में विभाग के निर्देशानुसार जिनके पास डायरी के लाइसेंस हैं, वे रजिस्ट्रेशन सारथी पोर्टल पर कराएं। वरना न तो उनके लाइसेंस का नवीनीकरण होगा और ना ही डुप्लीकेट लाइसेंस बन सकेगा। लाइसेंस में किसी भी तरह का संशोधन नहीं हो सकेगा।

उल्लेखनीय है कि साल 2002 से पहले सभी डीएल ऑफलाइन बने थे। लेकिन अब सारा डाटा ऑनलाइन कर दिया गया है। सारी प्रक्रिया भी ऑनलाइन कर दी गई है। 20 साल अवधि पूरी करने वाले लाइसेंस का तेजी से नवीनीकरण कराने की कवायद में परिवहन मंत्रालय जुटा हुआ है। ऐसे में आप भी अपना पुराने लाइसेंस को 12 मार्च से पहले अपडेट करा लें। वरना लाइसेंस कैंसल हो जाएगा और ये किसी हर्जाने से कम नहीं होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top