Jobs

भारतीय सेना में शामिल होने का मौका, 9 जनवरी तक कर सकते हैं अप्लाई

Ad

UPSC Exam Update: NDA Registration last date: सेना, वायु सेना और नौ सेना में अधिकारी बनकर देश की सेवा करना हर युवा का सपना होता है। और अपने इस सपने को पूरा करने के लिए वह स्कूल से ही मेहनत में लग जाता है। और कुछ युवा ऐसे भी होते हैं जिन्हें कुछ समय अपनी प्रतिभा का अहसास होता है, और वे उसी क्षण से भारत माता की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर देते हैं। ऐसे ही जूनून की तलाश में 12वीं पास युवाओं को अधिकारी बनाने की प्रक्रिया वर्षों से चली आ रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) कम आयु के युवाओं को भारतीय जल, थल और वायु सेना में से किसी एक सेना में अधिकारी बनने का मौका देती है। जिसके लिए पूरे देश भर में देश सेवा के लिए बेताब युवाओं की NDA की परीक्षा के माध्यम से नियुक्ति की जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि NDA की परीक्षा देने के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर आवेदन करना होता है। फिर फॉर्म भरते समय अपनी सही जानकारी देनी होती है। उसके कुछ महीनों बाद NDA की परीक्षा पूरे भारत में कराई जाती है।

और इस बार यह प्रक्रिया 20 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। जो 9 जनवरी तक चलेगी। 9 जनवरी के बाद युवा इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। आपको बता दें कि NDA कि परीक्षा के बाद लाखों अभियार्थियों में से कुल 400 की भर्ती की जाती है।

इन पदों पर केवल अविवाहित पुरुष या महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं और जिनका जन्म 2 जुलाई 2005 से पहले और 1 जुलाई 2008 के बाद नहीं हुआ हो।

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के आर्मी विंग: उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की वायु सेना और नौसेना विंग 10+2 कैडेट प्रवेश योजना: इसके लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से फिजिक्स, केमेस्ट्री और गणित विषय के साथ कक्षा 12वीं पास होना चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top