Uttarakhand News

उत्तराखंड की उर्वशी रौतेला के नाम एक और रिकॉर्ड,बुर्ज अल अरब पर परफॉर्म करने वाली पहली भारतीय बनीं

Ad

हल्द्वानी: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। उर्वशी रौतेला उन प्रतिभाओं में से एक हैं, जिन्होंने उत्तराखंड से निकलकर खूब नाम कमाया है। उर्वशी रौतेला जब जब किसी सफलता को पाती हैं तो उत्तराखंड की हवा में भी खुशियां और मिठास घुल जाती है। अब उर्वशी रौतेला को वो उपलब्धि मिल गई है, जिसे आजतक कोई भी भारतीय सितारा अपने नाम नहीं कर सका है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल हनी सिंह के ‘लव डोज’ वीडियो से प्रसिद्धी पाने वाली उर्वशी बुर्ज अल अरब के टॉप पर परफॉर्मेंस देने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उर्वशी हरे रंग का गाउन पहनकर स्टेज पर परफॉर्मेंस देती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो पर उर्वशी के लाखों फैंस उन्हें बधाई देते नहीं थक रहे हैं। उर्वशी के फैंस लिख रहे हैं कि उन्हें अभिनेत्री पर गर्व है।

गर्व हो भी क्यों ना, उत्तराखंड को भी बहुत गर्व है। कोटद्वार में जन्मीं उर्वशी रौतेला का उत्तराखंड से गहरा नाता है। उत्तराखंड की बेटी आज फिल्मो की दुनिया में अपना नाम बना रही है। उर्वशी ने वीडियो के कैप्शन में अपनी खुशी जाहिर की है और लिखा है कि बुर्ज अल अरब पर परफॉर्मेंस देने वाली मैं पहली भारतीय हूं, बहुत खुश हूं। गौरतलब है कि अभी तक विश्व के सात सितारों ने ही बुर्ज अल अरब पर परफॉर्म किया था। इसी लिस्ट में उर्वशी का नाम जुड़ गया है।

याद दिला दें कि कुछ वक्त पहले उर्वशी इराक की एक मैगजीन, बगदाद स्टाइल स्ट्रीट के मार्च 2021 के कवर पर आई थीं। वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनी थीं। इसके अलावा 2020 में उर्वशी अरब फैशन वीक में शो स्टॉपर रही थीं। यह भी पहली बार किसी भारतीय ने किया था। आपको बता दें कि फिल्म ‘द लीजेंड’ में सरवाना के साथ तमिल में अपना डेब्यू करने के लिए उर्वशी तैयार हैं। वह एक वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में भी नजर आने वाली हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top