Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड: मां को सलाम, हार्ट अटैक से ऊभर कर ऊषा पांडे ने मातृ दिवस पर लांच की अपनी किताब

Ad

हल्द्वानी: मातृ दिवस के मौके पर हल्द्वानी रामपुर रोड स्थित अमरदीप होटल में आयोजित एक कार्यक्रम में ऊषा पांडे द्वारा लिखी गई कल आज और हमेशा किताब का विमोचन किया गया। उषा पांडे विख्यात मोटिवेशनल स्पीकर वैभव पांडे ( TWIN WIN स्थापक) की मां है।

ADVERTISEMENTS Ad

अपनी इस किताब के विमोचन को लेकर वह काफी भावुक दिखी। ऊषा पांडे ने बताया कि साल 2022 में उन्हें हार्ट अटैक आया था और इसके बाद जब वह घर लौटे तो उनके बेटे वैभव पांडे ने उन्हें किताब लिखने के लिए प्रेरित किया। अपनी इस किताब में उन्होंने अपने जीवन के पहलुओं को शब्दों में उतारा है।

ऊषा पांडे ने बताया कि वह हमेशा से लिखने की शौकीन रही है। वो किताबें भी पढ़ती हैं। इसी वजह से जब उन्होंने लिखना शुरू किया तो आनंद की अनुभूति हुई। उन्हें पता नहीं था कि एक दिन उनके द्वारा लिखे गए किस्से एक किताब का आकार लेंगे उन्होंने इसके लिए अपने बेटे वैभव पांडे को श्रेय दिया ।

वैभव पांडे ने बताया कि उनकी मां ने हमेशा ही उन्हें प्रेरित किया है। कैसी भी परिस्थितियां हो उनकी मां उन्हें हमेशा हंसकर चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि पिछला साल परिवार के लिए आसान नहीं था और ऐसे में मां इन सब के बारे में ना सोचे, इसी वजह से उन्हें किताब लिखने का सुझाव दिया गया। अब मां की पहली किताब मार्केट में आ गई है, उम्मीद है कि आगे भी इस तरीके की किताब मां लिखती रहेंगी। इस दौरान उन्होंने सभी माताओं को मातृ दिवस की बधाई भी प्रेषित की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top