Tehri News

उत्तराखंड: वाहन खाई में गिरने से पांच लोगों की मौके पर मौत, गाड़ी में थी क्षमता से ज्यादा सवारी

Ad

टिहरी: कभी कभी हमारी गलती भी अनहोनी को दावत दे देती हैं। पहाड़ पर तो लापरवाही की कोई जगह भी नहीं होते। टिहरी से एक भयानक हादसा सामने आया है। यूटिलिटी वाहन के खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। गौरतलब है कि पांच सीटों के वहां में आठ सवारी बैठी हुई थीं।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक पौखार से सौड़ गांव जा रहा यूटिलिटी वाहन दोपहर ढाई बजे घनसाली- घुत्तू मोटर मार्ग पर खाई में गिर गया। गाड़ी में सवार सौड़ गांव के निवासियों में से तीन ग्रामीण घायल हो गए। जबकि पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

इस हादसे में 66 वर्षीय लक्ष्मी प्रसाद पुत्र ब्राह्मी दत्त निवासी ग्राम सौड़, 44 वर्षीय प्रताप सिंह पुत्र भगवान सिंह, 65 वर्षीय गुणानंद पूर्व प्रधान पुत्र चिंतामणि, 65 वर्षीय बिहारी लाल पुत्र श्योला लाल व 50 वर्षीय हेमा देवी पत्नी चंद्र सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि विजय राम विजय राम पुत्र केबल राम, राजेंद्र सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी ग्राम सौड़ और चालक बचन सिंह निवासी ग्राम बुटवा थाना घनसाली घायल हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top