Uttarakhand News

दुख की घड़ी में उत्तराखंड की मदद करेगा उत्तर प्रदेश, CM योगी ने कर डाली बड़ी घोषणा

दुख की घड़ी में उत्तराखंड की मदद करेगा उत्तर प्रदेश, CM योगी ने कर डाली बड़ी घोषणा
Ad

नैनीताल: बुरे वक्त में पड़ोसी और दोस्त ही सबसे ज्यादा काम आते हैं। इस मिसाल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सच साबित कर दिखाया। आपदा से ग्रसित उत्तराखंड के लिए यूपी के मुख्यमंत्री ने मदद का हाथ बढ़ाया है। सीएम योगी ने त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए दस करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि उत्तराखंड में बीते दिनों हुई बारिश किसी प्रलय से कम नहीं थी। बताया जा रहा है कि अबतक सिर्फ कुमाऊं मंडल में 50 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। वहीं, कई नदियों में पुल समा गए हैं। कई मकान क्षतिग्रस्त हैं। फंसे हुए पर्यटकों को निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू अभियान चलाए जा रहे हैं। हालात बद से बदतर हो गए हैं।

इसी बीच केंद्र सरकार का मदद का हाथ उत्तराखंड के लिए काम आ रहा है। पीएम मोदी की लगातार सीएम धामी से बात हो रही है। इधर, गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार की सुबह आपदा प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण के लिए निकले हैं। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद हैं।

इसी क्रम में उत्तराखंड की मदद करने का बीड़ा पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश ने भी उठाया है। उत्तर प्रदेश ने देवभूमि को बड़ी राहत प्रदान की है। दरअसल यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड में आई आपदा को लेकर दुख व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड की मदद के लिए दस करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराने की घोषणा की है।

बता दें कि यूपी के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बुधवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है। जिसमें मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में अतिवृष्टि से जन-धन की हानि पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से भी वार्ता कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। बता दें कि राज्य में कई जगह धूप निकली है मगर नुकसान की असली तस्वीरें अब धीरे धीरे सामने आ रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top