Uttarakhand News

एक बार फिर दिखी धामी-योगी की जुगलबंदी, एक साथ उत्तराखंड को मिले 100 करोड़ रुपए

Ad

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा परिवहन निगम की परिसम्पत्तियों की अवशेष एक सौ करोड़ की धनराशि उत्तराखण्ड परिवहन निगम को उपलब्ध कराने के लिये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री ने कहा कि अवशेष धनराशि रू. 100 करोड़ की धनराशि उत्तराखण्ड परिवहन निगम को भुगतान कर दिये जाने से दोनो राज्यों के परिवहन निगम के मध्य आस्तियों के विभाजन की समस्या का समाधान हुआ है। इससे उत्तराखण्ड परिवहन निगम को अपनी अवस्थापना सुविधाओं के विकास में मदद मिलेगी।

कोरोना की लहर के चलते रोडवेज को करोड़ों का नुकसान हुआ। इसके बाद से परिवहन विभाग की आय को कैसे बढ़ाया जाए, इस पर मंथन किया जा रहा है। इसके अलावा क्या रोडवेज अन्य रूप से भी सेवा का साधन बन सकती है, इस पर भी विचार किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top