Uttarakhand News

उत्तराखंड:रिद्धिमा पांडे उम्र केवल 13 साल,दुनिया की 100 प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में शामिल

Ad

हरिद्वार : उत्तराखंड के हरिद्वार की महज 13 वर्ष की रिद्धिमा पांडे दुनिया की 100 प्रेरक और प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल हो गई हैं। बता दें बीबीसी हर वर्ष दुनिया की 100 ऐसी महिलाओं की लिस्ट निकालती है और उनको सम्मानित करती है जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में शानदार काम किया है। एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक बीबीसी की ओर से जारी की गई लिस्ट में हरिद्वार की नन्ही बेटी ने विश्व की टॉप 100 प्रेरक और प्रभावशाली महिलाओं के बीच जगह बना ली है। पूरे देश में कुल 3 ही भारतीय महिलाओं को इस लिस्ट में शुमार किया गया है और यह देवभूमि के लिए गर्व की बात है कि ऋद्धिमा पांडे उन तीनों महिलाओं में से एक है और सबसे कम उम्र की है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:भारत सरकार ने दी हरी झंडी,हल्द्वानी महिला अस्पताल को मिले 50 बेड और पांच करोड़ रुपए

यह भी पढ़े:उत्तराखंड:साइबर ठगों ने बनाई परिवहन विभाग की फर्जी वेबसाइट,प्रमुख वन सचिव के बेटे के साथ हुई ठगी


भले ही रिद्धिमा पांडे 13 वर्ष की हों, मगर वे अपने काम के प्रति इस कदर महत्वाकांक्षी हैं जिसके आगे बड़े-बड़े भी फेल हैं। रिद्धिमा पर्यावरण कार्यकर्ता हैं और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय के बारे में वे जागरूकता फैलाने का कार्य भी करती हैं। महज 9 वर्ष की उम्र में रिद्धिमा ने जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर कदम नहीं उठाने पर केंद्र सरकार के खिलाफ एजीटी में वाद दायर किया था। महज 13 वर्ष की रिद्धिमा पांडे की उपलब्धियां सुनकर शायद आप भी आश्चर्यचकित रह जाएंगे। देवभूमि की यह बेटी लगातार जंगलों के कटने, जलवायु परिवर्तन की ओर अपनी आवाज बुलंद कर रही हैं और अब उनको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में काम करने और जागरूकता फैलाने के लिए सराहना मिल रही है।

हरिद्वार की रिद्धिमा जो कि पर्यावरण कार्यकर्ता हैं भारत की उन 3 महिलाओं में से एक हैं जिनका नाम बीबीसी द्वारा जारी की गई टॉप 100 प्रभावशाली और इंफ्लुएंजिंग महिलाओं की सूची में शामिल है। और रिद्धिमा पांडे तीनों महिलाओं में सबसे कम उम्र की हैं जो कि देवभूमि के लिए गर्व की बात है। महज 11 वर्ष की उम्र में रिद्धिमा पांडे भारत की पहली ऐसी लड़की थी जिन्होंने यूनाइटेड नेशंस ( यूएन ) में जाकर पर्यावरण संरक्षण को लेकर दमदार भाषण भी दिया था। प्रकृति को बचाने के लिए वे लगातार काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में अपना नाम जोड़ा है

यह भी पढ़े :उत्तराखंड:इंटरनेट सेवा खराब लेकिन इरादे नेक,गांव-गांव जाकर बच्चों को पढ़ा रही हैं शिक्षिका रचना रावत

यह भी पढ़े :उत्तराखंड:DJ बंद कराने पहुंची पुलिस के साथ मारपीट,प्रधान के पति समेत 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad
To Top