Udham Singh Nagar News

चैती मेले से लौटते वक्त डिवाइडर से टकराई बाइक, भोला कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय युवक की मौत

Ad

गदरपुर: आज के समय में अगर सबसे ज्यादा मौत किसी कारण से हो रही है तो वह कोई गंभीर बीमारी नहीं बल्कि सड़क हादसे हैं। सड़क हादसों में मासूम लोगों की जान जा रही हैं। इन हादसों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब एक और हादसे की खबर सामने आई है। रुद्रपुर हाईवे पर चैती मेले से लौट रहे मामा भांजे की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें भांजे की मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार बीते शाम गदरपुर की भोला कॉलोनी में रहने वाले 19 वर्षीय अयान अली अपने मामा शाकिर अली के साथ काशीपुर गए हुए थे। वह बाइक से चैती मेला देखकर देर रात वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रुद्रपुर हाईवे पर महेशपुरा के पास उनकी बाइक अचानक डिवाइडर से टकरा गई। जिसके बाद हादसे में मामा भांजे गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहां मौजूद राहगीरों ने तुरंत घायलों के इलाज के लिए 108 एंबुलेंस को सूचित किया। इसके बाद एंबुलेंस से उन्हें सीएससी भेजा गया। लेकिन यहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने अयान अली को मृत घोषित कर दिया। जबकि मामा शाकिर अली को प्राथमिक इलाज देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अयान की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top