Dehradun News

उत्तराखंड हादसा: चकराता में गहरी खाई में गिरा वाहन, SDRF ने निकाला शव

Ad

चकराता (देहरादून ): देहरादून जनपद के चकराता क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। मंगलवार सुबह करीब 09:30 बजे चकराता थाना क्षेत्र में सिचार-खुराड भंडाराथात मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन (UK16CA 0161) अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना की सूचना मिलते ही SDRF  की टीम मुख्य आरक्षी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर SDRF टीम ने तुरंत राहत एवं खोजबीन कार्य शुरू किया।

मृतक की पहचान:

नाम: गजेन्द्र चौहान

उम्र: लगभग 27 वर्ष

पिता का नाम: मातवर सिंह

निवासी: ग्राम सिचाड, थाना चकराता

हादसे के समय वाहन में गजेन्द्र अकेले ही सवार था। SDRF टीम द्वारा शव को खाई से बाहर निकाला गया और विधिक कार्रवाई के लिए थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग संकरा और फिसलन भरा है…जिस कारण यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top