Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड: खाता हल्द्वानी के युवक का, लोन पिथौरागढ़ वाले को जारी

lon
Ad

Bank Fraud : Loan Scam: Halduani : Police Investigation : हल्द्वानी में एक निजी बैंक में लाखों रुपये के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति के खाते का गलत इस्तेमाल कर किसी अन्य व्यक्ति को दो बार में 15 लाख रुपये का लोन दे दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

भोटिया पड़ाव क्षेत्र निवासी पीड़ित ने बताया कि उनके पिता के नाम पर बैंक में खाता है। हाल ही में जब वह बैंक गए…तो उन्हें पता चला कि पिथौरागढ़ निवासी एक व्यक्ति ने उनके पिता के खाते का उपयोग कर एक बार पांच लाख और दूसरी बार 10 लाख रुपये का लोन ले लिया है। लोन लेने वाला व्यक्ति मासिक किस्तें भी चुका रहा है…जिससे मामले की गंभीरता और बैंक की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।

पीड़ित ने बैंक स्टाफ को मामले से अवगत कराया और पुलिस को तहरीर भी दी है। इस मामले में एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि उन्हें फिलहाल जानकारी नहीं है…लेकिन तहरीर मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला 2022 से चल रहे लोन सिलसिले से जुड़ा है और अब बैंक और पुलिस की जांच के दायरे में है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top