Dehradun News

उत्तराखंड: कैंसर, कर्ज और गरीबी से जूझ रहे परिवार के लिए फरिश्ता बना प्रशासन

CancerPatient
Ad

DehradunNews | CancerPatient | DistrictAdministration | SavinBansal | CSRFund | FinancialHelp | UttarakhandNews | DMDehradun : देहरादून में जिला प्रशासन ने एक कैंसर पीड़ित परिवार की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की है। रायपुर क्षेत्र की रहने वाली संध्या रमोला ने जिलाधिकारी सविन बंसल से आर्थिक मदद की गुहार लगाई थी।

ADVERTISEMENTS Ad

संध्या के पति गले के कैंसर से पीड़ित हैं और उनका इलाज चल रहा है। लगातार इलाज और कीमोथेरेपी के कारण वह काम करने में असमर्थ हो गए हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी थी।

परिवार पर करीब 71 हजार रुपये का बैंक ऋण भी बकाया था। बैंक की ओर से लगातार नोटिस और किश्त जमा करने का दबाव बनाया जा रहा था…जिससे परिवार मानसिक तनाव में था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने सीएसआर फंड से पूरा 71 हजार रुपये का ऋण जमा कराया और परिवार को कर्ज से राहत दिलाई। इसके साथ ही रायफल क्लब मद से 50 हजार रुपये की अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी दी गई।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार जरूरतमंद और संकट में फंसे परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

प्रशासन की इस पहल को मानवीय संवेदनशीलता और जनसेवा का बड़ा उदाहरण माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top