Nainital-Haldwani News

इबोला वायरस को लेकर उत्तराखंड अलर्ट, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में बनाया गया 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड

Ad

Ebola Virus | Haldwani News | Health Alert | Government Medical College Haldwani | Isolation Ward | Uttarakhand Health Department | Medical Preparedness | PPE Kit | Health News | Uttarakhand News : इबोला वायरस को लेकर देशभर में बढ़ी सतर्कता के बीच उत्तराखंड का स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड में आ गया है। संभावित खतरे को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं।

मेडिकल कॉलेज के नए ब्लॉक में 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। यदि इबोला वायरस से संक्रमित कोई मरीज सामने आता है तो उसे अन्य मरीजों से अलग रखकर उपचार किया जाएगा।

अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं। स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पीपीई किट सहित अन्य आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध कराए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग को केंद्र सरकार की ओर से संक्रामक रोगों को लेकर सतर्क रहने के निर्देश मिले हैं। इसी के तहत मेडिकल कॉलेज ने अपनी तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।

मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि फिलहाल क्षेत्र में इबोला वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है और घबराने की आवश्यकता नहीं है। यह केवल एहतियात के तौर पर की गई तैयारी है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को तेज बुखार, आंखों में जलन, अत्यधिक कमजोरी या शरीर में असामान्य दर्द जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और जांच कराएं।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top