Uttarakhand News

उत्तराखंड:पर्वतीय जिलों में फिर बरसेंगे बादल, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Ad

Uttarakhand weather report:- उत्तराखंड में मौसम लगातार बदलता नजर आ रहा है। मैदानी क्षेत्रों में जहां गर्मी से लोगों की तकलीफें बढ़ रही है, वहीं पहाड़ों में बादलों ने डेरा डाला हुआ है। पहाड़ के जिन क्षेत्रों में बरसात का नामों– निशान नहीं है, वहां भी लोग गर्मी से परेशान दिख रहे हैं। ऐसे में मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान से अब शायद लोगों को राहत मिल सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

बताते चलें कि मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों में उत्तराखंड राज्य के कुछ इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार और गुरुवार को उत्तराखंड के कुछ प्रमुख व पर्वतीय जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है। इन में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जैसे जिले शामिल हैं। मौसम विभाग द्वारा बताया जा रहा है कि इन इलाकों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। साथ ही कुछ जिलों में कहीं पर आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका है। (Uttarakhand weather update)

एक तरफ जहां मौसम विभाग द्वारा बारिश का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ कुछ इलाकों में मौसम शुष्क रहने की भी संभावना बनी हुई है। हालांकि प्रदेशभर में तीस से चालीस किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। (Rainfall alert in Uttarakhand)

चारधाम में मौसम को लेकर जारी सूचना

मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में यूं तो बारिश और तेज हवाओं को लेकर लोगों को सूचित कर दिया गया है। परंतु उसके साथ ही मौसम विभाग ने चारों धामों के लिए भी सूचना जारी की है। बताते चलें कि चारों धामों में 22 मई से 24 मई तक हल्की वर्षा के आसार जताए गए हैं। मौसम निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री में शाम के समय से हल्की बरसात की शुरुआत हो सकती है। ऐसे में पर्यटकों को पूरी व्यवस्था के साथ चारधाम दर्शन करने की हिदायत दी गई है। ( Chardham weather and temperature in May)

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top