Uttarakhand News

बड़ा बदलाव…अटल आयुष्मान योजना का लाभ उठाने से पहले पढ़ें ये खबर

Ad

देहरादून: अटल आयुष्मान योजना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अब इसका लाभ उठाने के लिए कुछ बदलाव किए गए हैं। दरअसल अब योजना के तहत इलाज कराने के लिए लाभार्थियों को पहले सरकारी अस्पताल जाना होगा। यहां से रेफर होने के बाद ही उन्हें प्राइवेट अस्पताल में इलाज मिलेगा। गौरतलब है कि ये व्यवस्था कोरोना महामारी के कारण अटकी हुई थी। मगर अब इस व्यवस्था को बहाल कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से जारी इस संबंध में जानकारी दी गई है। अब पहले की तरह ही सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में लाभार्थियों को उपचार के लिए सरकारी सूचीबद्ध अस्पताल का रेफरल अनिवार्य है। कोरोना के मामलों में आई गिरावट के बाद यह निर्णय लिया गया है। हालांकि सभी सूचीबद्ध पूर्ण एनएबीएच अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और पहाड़ के जिला अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारक पहले की तरह अपना इलाज करा सकते हैं। यहां रेफर करने की जरूरत नहीं है।

आपको याद दिला दें कि यह व्यवस्था पहले दी गई थी। मगर कोरोना महामारी के कारण आपातकाल की गंभीरता के मद्देनजर और संक्रमण को रोकने के लिए रेफरल की व्यवस्था को समाप्त किया गया था। चूंकि अब कोरोना को लेकर स्थिति ठीक है इसलिए व्यवस्था फिर से बहाल की गई है। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुणेंद्र चौहान ने बताया कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत नए निर्देश सभी संबंधित अस्पतालों को जारी कर दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top