Almora News

हल्द्वानी में बेटी की शादी से ठीक पहले अल्मोड़ा में डांस करते करते चल बसे पिता

Ad

Almora News: खबर अल्मोड़ा जिले से है, जहां बेटी की शादी में नाचते-नाचते एक पिता की मौत हो गई। शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गई। विवाह समारोह से एक रात पहले मेहंदी कार्यक्रम के दौरान दुल्हन का पिता नाचते-नाचते गिर गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

रविवार को बेटी की बरात की तैयारी पूरी थी। दुल्हन के मामा सहित कुछ अन्य संबंधी विवाह रस्म के लिए हल्द्वानी निकल गए। देर रात दुल्हन का विवाह हुआ। बेटी शादी हो इससे बड़ी खुशी एक पिता के लिए क्या हो सकती है। लेकिन हाथ पीले होने के चंद घंटे पहले ही अभागे पिता की मौत हो गई। ऐसे में बरात की पूरी खुशियां मातम में बदल गई।

बताया जा रहा है कि रविवार को एक युवती का विवाह हल्द्वानी में किसी बैंकेट हाल में होना था। दुल्हन पक्ष के परिजन हल्द्वानी जाकर ही विवाह करने वाले थे। इससे पहले युवती की मेहंदी, हल्दी समेत सभी रस्म अल्मोड़ा में ही थी। देर रात तक नाच-गाना हुआ। इस दौरान दुल्हन के पिता ने भी जमकर डांस किया। देर रात नाच करते-करते दुल्हन के पिता डांस फ्लोर पर ही गिर गए। इससे विवाह समारोह में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्हें बेस अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूरी रात विवाह का माहौल मातम में बदला रहा।

माना जा रहा है कि हार्ट अटैक के चलते उनकी मौत हुई है। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। उधर, विवाह की पूरी तैयारी कर चुके परिजन व मामा, दुल्हन को लेकर हल्द्वानी चले गए। रविवार को शादी होनी थी, इस दौरान हल्द्वानी में ही दुल्हन के मामा ने ही उसका कन्यादान किया।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top