Bageshwar News

उत्तराखंड में फिर भूकंप ने दी दस्तक, बागेश्वर में सहम गए लोग

Ad

बागेश्वर: राज्य में लगातार भूकंप आने का सिलसिला अब लोगों को पहले से अधिक डर आने लगा है। प्रदेश में भूकंप के झटके अब निरंतर रूप से महसूस किए जा रहे हैं। बीते कुछ महीनों में कई बार उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ताजा घटना उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद की है।

ADVERTISEMENTS Ad

बागेश्वर जिले में सोमवार सुबह तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह 4.49 बजे भूकंप आया था। बता दें कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 मापी गई है। हालांकि, धीमा झटका होने से लोगों को भूकंप महसूस भी कम हुआ। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने जानकारी दी और बताया कि तहसीलों से सूचना प्राप्त की गई है। भूकंप से नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top