Uttarakhand News

देवभूमि में पैर पसारता देह व्यापार, पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

Ad

बाजपुर:उत्तराखण्ड में बढ़ते पर्यटन के साथ देह व्यापार भी तेज गति से बढ़ रहा है। इस विषय में पुलिस रोज नए खुलासे करती है। ये डर भी है कि अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाना वाला राज्य देह व्यापार का गढ़ ना बन जाए। ताजा मामला बाजपुर का है जहां पुलिस ने देह व्यापार के धंधे में लिप्ट 4 लोगों को आपत्तिजनक हालात में गिरफ्तार किया।

ADVERTISEMENTS Ad

नए सत्र में हिमालयन क्रिकेट एकेडमी को मिला नया टारगेट:मिशन अंडर-14

खबर के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद दाते के आदेश पर कोतवाली पुलिस आईपीएस अधिकारी प्रभारी कोतवाल आयुष अग्रवाल ने अभियान चलाते हुए बाजपुर नगर पालिका के वार्ड नंबर 4 गांधीनगर वार्ड नंबर 7 संजय नगर में दो आवासों पर छापे मारते हुए सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने  धंधे में लिप्त 3 महिला सहित व एक युवक को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार कर कर मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:हल्द्वानी प्रकाश डेंटल टिप्स- रूट कैनाल उपचार से दूर होगा दांतों का अहसाय दर्द

इसके अलावा एक और खुलासा सामने आया है। नगर पालिका के वार्ड नंबर 11 पहाड़ी कॉलोनी में देह व्यापार तेजी से बढ़ रहा है। एक महिला ने अपनी पुत्री को भी इस दलदल में धकेल दिया है इसके अलावा क्षेत्र में अनेक स्थानों पर देह व्यापार का धंधा संरक्षण में फल फूल रहा है जो राज्य की छवि के लिए खतरे की घंटी है।

 

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top