Sports News

वीनू मांकड़ ट्रॉफी में उत्तराखंड की बड़ी जीत,बड़ौदा को 6 विकेट से हराया

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड अंडर-19 टीम ने वीनू ट्रॉफी में सीजन की पहली जीत दर्ज की। उत्तराखंड अपने चौथे मुकाबले में बड़ौदा 6 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ौदा केवल 81 रन बना पाया। उसके केवल दो बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। उत्तराखंड ने बड़ौदा को 30 ओवरों से पहले पवेलियन भेज दिया था। उत्तराखंड की ओर से गेंदबाजी में सत्यम बालियान को 5 विकेट, नमन को 3 और शास्वत डंगवाल को 2 विकेट मिले।

ADVERTISEMENTS Ad

बल्लेबाजी करने उतरी उत्तराखंड की शुरुआत बेहद खराब रही। आरव महाजन पारी की पहली गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद मोहम्मद हारुण केवल 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पूर्वांश ध्रुव और शास्वत डंगवाल की अच्छी पारियों की बदौलत उत्तराखंड 6 विकेट से जीत हासिल कर पाया। पूर्वांश ने 25 और शाश्वत ने 32 रनों का योगदान दिया। उत्तराखंड ने 18 ओवर में जीत हासिल की। टूर्नामेंट में उत्तराखंड की यह पहली जीत है। इसे पहले उत्तराखंड को तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top