Sports News

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तराखंड की धमाकेदार जीत

Ad

देहरादून: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की शुरुआत उत्तराखंड में शानदार तरीके से की है. टी20 मैच के पहले मुकाबले में उत्तराखंड में रेलवे को 7 विकेट से हराया. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी उत्तराखंड की शुरुआत अच्छी रही और उसने 11 रन के भीतर विरोधी टीम के 3 विकेट झटक लिए थे. इसके बाद रेलवे के लिए उपेंद्र यादव ने 67 और विवेक सिंह ने 68 रनों की पारी खेलकर टीम के स्कोर को निर्धारित 20 ओवर में 150 पर ला दिया. उत्तराखंड के लिए गेंदबाजी में कप्तान आकाश मधवाल ने 4 और राजन ने दो विकेट अपने नाम किये.

ADVERTISEMENTS Ad

लक्ष्य पीछा करने उतरी उत्तराखंड की शुरुआत अच्छी रही और पहले विकेट के लिए सलामी बल्लेबाजों ने 72 रन जोड़े. उत्तराखंड के लिए पहला मैच खेल रहे जीवनजोत सिंह ने नाबाद 77 रनों की पारी खेली. इसके अलावा अवनीश सुधा ने 31 और आदित्य तरे 20 रनों का योगदान दिया. उत्तराखंड में 19.3 ओवर में लक्ष्य कर मुकाबले को 7 विकेट से अपने पक्ष में कर लिया.

ADVERTISEMENTS Ad
To Top