Bageshwar News

बागेश्वर के दीपक धपोला की शानदार गेंदबाजी, विजय हजारे में उत्तराखंड ने गोवा को 8 विकेट से हराया

Ad

Uttarakhand: Win: Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तराखंड ने गोवा को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत हासिल की है। इस मुकाबले में उत्तराखंड के गेंदबाजों का बोलबाला रहा। उत्तराखंड ने गोवा 92 रन पर समेट दिया। विपक्षी टीम केवल 29 ओवर ही खेल पाई।

ADVERTISEMENTS Ad

लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड ने 18.5 ओवर में 97 रन बनाकर मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। उत्तराखंड के लिए गेंदबाजी में दीपक धपोला और प्रशांत ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए तो वहीं अभय नेगी को दो और अवनीश सुधा को एक विकेट मिला। बल्लेबाजी की बात करें तो उत्तराखंड के लिए कुणाल चंदेला ने नाबाद 36 और शाश्वत डंगवाल ने नाबाद 22 रन बनाए। इसके अलावा समर्थ ने 26 रन का योगदानम दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top