Nainital-Haldwani News

प्राइवेट संस्था के हवाले होगा भवाली का धनुष पार्क, नगर पालिका ने जारी किया विज्ञापन

Ad

भवाली: नीरज जोशी: धनुष पार्क की भवाली के साथ यादें जुड़ी है। इसका रख रखाव अभी तक नगर पालिका परिषद भवाली द्वारा किया जा रहा है था। लेकिन अब इसकी देखभाल कोई प्राइवेट संस्था करने वाली है। बताया जा रहा है कि धनुष पार्क को गोद लिया जाएगा। इस जानकारी की पुष्टि करते हुए पालिका ने भीमताल रोड में बने अपने धनुष पार्क को किसी अन्य संस्था को गोद लेने के लिए एक विज्ञापन जारी किया है। इसमें उस संस्था द्वारा पार्क का जिर्णो उद्धार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है धनुष पार्क की स्थापना वर्ष 2006-7 में बच्चों के खलने व राहगीरों को बैठने के लिए की गई थी। अब सरकारी निर्देश पर पार्क को किसी प्राइवेट संस्था या एजेंसियों को देने की बात कही गई हैं। जिसका सही तरीके से रख रखाव हो सके।

https://youtu.be/pGf9aPg1gRc

भवाली नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत ने बताया कि धनुष पार्क को किसी अन्य को दिए जाने का फ़ैसला लिया गया। इसके लिए अभी विज्ञापन के माध्यम से लोगो को अवगत कराया जाएगा जो भी इसे गो लेने का इच्छुक होगा उसे दे दिया जाएगा जिससे पार्क का सही रख रखाव हो सके।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top