Uttarakhand News

उत्तराखंड की ब्लाइंड फुटबॉल टीम ने कमाल कर दिया, दिल्ली को हराकर बनीं चैंपियन

Ad

Uttarakhand news: Dehradun news: उत्तराखंड के दिव्यांग खिलाड़ियों ने एक बार फिर उत्तराखंड का नाम रोशन कर दिया है। राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) की ओर से आयोजित ब्लाइंड फुटबाल प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम ने दिल्ली की टीम को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली है। तीन मैचों की सीरीज में उत्तराखंड की टीम ने 3-0 से सीरीज जीत ली है। तीनों मुकाबलों में उत्तराखंड के लिए सबसे अधिक गोल कर सोवेंद्र सीरीज के हीरो बनें। ( Uttarakhand blind football team )

ADVERTISEMENTS Ad

टीम ने 4-1 के स्कोर से दिल्ली को हराया

एनआईईपीवीडी के मैदान में खेले गए पहले मैच में उत्तराखंड की टीम ने दिल्ली को 4-1 के स्कोर से शिकस्त दी। वहीं दूसरे मैच में 3-1 के स्कोर से उत्तराखंड की टीम विजय बनी। सीरीज के आखिरी मैच में उत्तराखंड की टीम ने 4-1 के स्कोर से दिल्ली को हरा चैंपियनशिप अपने नाम की। तीनों मैचों में सोवेंद्र आठ, तुषार दो और साहिल एक गोल किए। ( Uttarakhand blind football team won championship )

ब्लाइंड फुटबाल सामान्य फुटबाल से अलग होता है

टीम के कोच नरेश सिंह नयाल ने बताया कि ब्लाइंड फुटबाल सामान्य फुटबाल से थोड़ा अलग होता है। एक टीम में आठ खिलाड़ी होते हैं। इनमें से पांच खिलाड़ी मैदान में खलते हैं। जबकि नियम सामान्य फुटबाल गेम की तरह ही होते हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान के दस पुरुष और तीन महिला खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बन चुके हैं। इसके अलावा इन खिलाड़ियों की बदौलत उत्तराखंड की टीम दो बार पुरुष और एक बार महिला वर्ग की टीम नेशनल चैंपियनशिप जीत चुकी है। टीम की इस उपलब्दि पर हल्द्वानी लाइव की टीम की तरफ से उन्हें ढ़ेर सारी बधाई और शुभकामनाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top