Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी ब्लॉक प्रमुख सीट पर भाजपा का कब्जा, आनंद दरम्वाल ने दर्ज की जीत

Ad

हल्द्वानी: ब्लॉक प्रमुख चुनाव के मतगणना पूरी हो गई है और भाजपा के आनंद सिंह दरम्वाल विजय बनें हैं। बीजेपी प्रत्याशी ने 11 वोटों से की जीत दर्ज।  बीजेपी प्रत्याशी आनंद दरमवाल को 18 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी अर्जुन बिष्ट को  8 वोट मिले। वहीं एक मत  कैंसिल हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि निकाय चुनाव में 24 ग्राम सभा के शामिल होने से ब्लाक प्रमुख भोला दत्त भट्ट का क्षेत्र भी नगर निगम में शामिल हो गया जिसके कारण भोला दत्त भट्ट को अपना ब्लॉक प्रमुख का पद छोड़ना पड़ा।

अब  प्रमुख का पद रिक्त पड़ा था । जिस पर कारवाई करते हुए प्रशासन ने जल्द ब्लॉक प्रमुख का चुनाव कराने का निर्देश दिया था  और सोमवार को चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए केवल 27 क्षेत्र पंचायत सदस्य ही मतदान किया। भारतीय जनता पार्टी के लिए यह जीत ऊर्जा से भर सकती है क्योंकि लोकसभा चुनाव का काउंट डाउन शुरू हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top