Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड : यहां चलेगा बुलडोजर! सैकड़ों मकानों पर कार्रवाई की तैयारी, लोगों की उड़ी नींद

Ad

Rudrapur News | Bulldozer Action Drive | Uttarakhand News : रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर स्थित पहाड़गंज क्षेत्र में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। सरकारी भूमि पर बने सैकड़ों भवनों को लेकर चल रही जांच और सुनवाई के बाद कई भवनों के खिलाफ ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए जा चुके हैं। एक जुलाई से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होने की संभावना है।

प्रशासन ने कहा कि पहाड़गंज क्षेत्र में वर्षों पहले सरकारी भूमि पर बड़ी संख्या में लोगों ने मकान और अन्य निर्माण कर लिए थे। हाल ही में कराए गए सर्वे में सैकड़ों भवनों को चिन्हित किया गया। इनमें से बड़ी संख्या में भवनों के मामलों की सुनवाई पूरी होने के बाद कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि कई परिवारों ने वर्षों पहले जमीन खरीदकर मकान बनाए थे। अब कार्रवाई की खबर से इलाके में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। कई लोगों का कहना है कि उन्होंने जमीन खरीदते समय उसे वैध मानकर निवेश किया था और अब उनके सामने घर खाली करने की चुनौती खड़ी हो गई है।

प्रशासन का कहना है कि संबंधित लोगों को नोटिस दिए जा चुके हैं और निर्धारित समय सीमा के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने का अवसर भी दिया गया है। इसके बाद नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इधर, पूरे मामले की जांच के लिए प्रशासन ने एक विशेष समिति का गठन किया है। समिति भूमि की खरीद-फरोख्त, बिजली कनेक्शन और अन्य संबंधित पहलुओं की जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

साथ ही प्रशासन खाली पड़ी सरकारी भूमि को सुरक्षित रखने की दिशा में भी काम कर रहा है। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में अतिक्रमण रोकने के लिए खाली भूमि की घेराबंदी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे के कदम उठाए जाएंगे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top