Uttarakhand News

दिल्ली रूट पर नहीं चलेगी ढाबे वालों की मनमानी, उत्तराखंड रोडवेज करेगा वसूली

Ad

देहरादून: रोडवेज यात्रियों को काफी शिकायतें बसों के किसी भी ढाबे पर रुक जाने से होती है। खासकर ऐसे ढाबे जो यात्रियों को लूटते हैं, उनकी संख्या दिल्ली रूट पर काफी बढ़ गई है। मगर अब उत्तराखंड से दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों के ठहरने के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम ने ढाबों तथा रेस्टोरेंटो को अधिकृत किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि परिवहन निगम द्वारा प्रत्येक बस के ठहरने पर ढाबा एंव रेस्टोरेंट संचालकों से 355 रुपये शुल्क लिया जाएगा। परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन ने इस विषय में आदेश जारी कर दिए हैं। रुड़की डिपो, ग्रामीण डिपो, पर्वतीय और श्रीनगर डिपो से दिल्ली जाने वाली बसों के ठहरने के लिए आदेश जारी हुए हैं।

उक्त डिपो के लिए खतौली मुजफ्फनगर स्थित स्वामी क्वालिटी कैफे को तीन महीने के लिए अधिकृत कर लिया गया है। इसके अलावा रेस्टोरेंट संचालक की ओर से यात्रियों को गुणवत्ता युक्त खाना, शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा। अब संचालक को प्रति ट्रिप पर प्रत्येक बस का 355 रुपये तक भुगतान कंडक्टर को करना अनिवार्य होगा। अब बसें अधिकृत ढाबों पर ही रोकी जाएंगी। अन्यथा एक हजार रुपए जुर्माना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top