Uttarakhand News

उत्तराखंड के मंत्री का विवादित बयान, बोले हादसे और बलिदान में अंतर होता है…

Ad

देहरादून: उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गांधी परिवार पर हमला बोलते हुए विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने परिवार पर तीखा बयान दिया है, जिसने प्रदेश भर में राजनीतिक सरगर्मी को बढ़ा दिया है। गणेश जोशी का मानना है कि गांधी परिवार ने बलिदान नहीं दिया बल्कि उनके साथ हादसे हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एक कार्यक्रम के बाद प्रेस से बात करते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर प्रहार करते हुए कहा कि नेहरू-गांधी परिवार ने जनता को हमेशा गुमराह करने का काम किया है। उन्होंने राहुल गांधी के बयान का पलटवार किया और कहा कि बलिदान गांधी परिवार की बपौती नहीं है।

मंत्री गणेश जोशी ने आगे कहा कि गांधी परिवार के साथ हादसे हुए, जिसे उन्होंने बलिदान का रूप दिया। हादसे और बलिदान में अंतर होता है। गौरतलब है कि भारत जोड़ा यात्रा के समापन पर राहुल गांधी ने कहा था कि राष्ट्रवाद की बात करने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कभी देश के लिए प्राण नहीं त्यागे, जबकि कांग्रेस ने बलिदान दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top