Haridwar News

उत्तराखंड में गम में बदल गई खुशियां, मथुरा से आई बारात के दो बारातियों को देर रात कार ने रौंदा

Ad

हरिद्वार: जीवन में कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। एक पल में खुशियां गम में बदल जाती हैं। उत्तराखंड से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। दरअसल मथुरा से एक बरात हरिद्वार आई थी। लेकिन बारात में आए दो लोगों की एक कार की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। जिसकी वजह से पूरे परिवार की खुशियां दुख में तब्दील हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में हाईवे पर यह हादसा हुआ है। हुआ यह कि रात के समय हाईवे पर खड़े होकर दो बराती बात कर रहे थे। दूसरी तरफ से तेज रफ्तार कार आ रही थी। जिसने दोनों बारातियों को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि दोनों बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मगर चालक मौके से फरार है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मथुरा से एक बारात शुक्रवार शाम को कनखल पहुंची थी। दिल्ली देहरादून हाईवे पर बने श्यामसुंदर भवन में ठहरी बारात के दो बाराती हाईवे किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। बता दें कि उस वक्त रात के करीब 12:00 बज रहे थे। मृतकों के नाम राजा बाबू वर्मा व महेश वर्मा निवासी गणेश चौक बाजार भरतपुर गेट थाना कोतवाली जिला मथुरा बताए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि देहरादून की ओर से आ रही कार की टक्कर से दोनों की मौत हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस तक पहुंची। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कनखल थाना प्रभारी मुकेश चौहान ने जानकारी दी और बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top