Uttarakhand News

उत्तराखण्ड स्पेशल: रैप की दुनिया में पहाड़ का नाम रोशन करना चाहता है बेटा राज सिंह

Ad

हल्द्वानी: रैप की दुनिया में कई सितारे पिछले 5-7 साल में सामने आए है। युवाओं को रैप का खासा शौक रहता है। सोशल मीडिया ने कई युवाओं को पहचान दी है। कुछ को तो सोशल मीडिया से बड़े ऑफर भी आए है। रैप की दुनिया में उत्तराखण्ड के कई युवा अपनी छाप छोड़ रहे हैं। चम्पावत जिलें का राज सिंह भी रैप की दुनिया में अपना और पहाड़ का नाम रोशन करना चाहते हैं। राज सोशल मीडिया (यूट्यूब) पर एक जाना माना नाम है।   

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े: हल्द्वानी के इस क्रिकेट कोच के युवा खिलाड़ियों को मिला बड़े मंच का टिकट, कोई इंडिया खेला तो कोई…

राज सिंह मूल रूप से चौराकोट डूंगरा ब्लॉक पाटी चंपावत के रहने वाले है।राज ने जीआईसी से 12वीं पूरे करने के बाद दिल्ली का रुक किया। वहां उसने अपने रैपिंग के शौक को भविष्य बनाने की ठान ली। इसके बाद साल 2015 में राज ने म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखने का फैसला किया। राज पहाड़ी, पंजाबी और हिंदी में गाने लिखते है और खुद ही गाते भी है। 

हल्द्वानी: नए लक्ष्य के साथ शुरू होगा HCA का नया क्रिकेट सत्र

हल्द्वानी लाइव से खास बातचीत में राज ने बताया कि उनके परिवार ने उनके सपनों को पूरा करने लिए छूट दे रखी है। उन्होंने कहा कि मैं अपनी और अपने प्रदेश की विदेशों में पहचान बनाना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे बुरा लगता है जब हमारा युवा दूसरे शहर काम की तलाश में जाता है। राज्य में प्रतिभा की कमी नहीं है बॉलीवुड के लोग उत्तराखण्ड को स्विट्जरलैंड से बेहतर बोलते है लेकिन हम उससे समझने को तैयार नहीं है।

हल्द्वानी प्रकाश डेंटल टिप्स- रूट कैनाल उपचार से दूर होगा दांतों का अहसाय दर्द

पहाड़ में जिंदगी शहर के मुकाबले कठिन जरूर है लेकिन अच्छे वातावरण में रहने के लिए इतना संघर्ष किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रैप में हमारा उत्तराखण्ड तेजी से आगे बढ़ रहा है और उम्मीद है कि हमारे उत्तराखण्ड के युवा हनी सिंह व बादशाह वाली लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराएंगे।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top