Uttarakhand News

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के निधन पर शोक व्यक्त किया

बड़ी खबर: इंदिरा हृदयेश को श्रद्धांजलि देने हल्द्वानी पहुंचे सीएम तीरथ सिंह रावत
Ad

हल्द्वानी:नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश के निधन की खबर ने पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ा दी है। तमाम बड़े राजनेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वरिष्ठ राजनेता और उत्तराखण्ड में नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदिरा हृदयेश जी ने पिछले चार दशक से यूपी से लेकर उत्तराखंड की राजनीति में बड़ी भूमिका निभाई। वे एक कुशल प्रशासक, वरिष्ठ राजनीतिज्ञ व संसदीय ज्ञान की जानकार थीं।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि ” स्व० इंदिरा हृदयेश से मेरा परिचय दशकों पुराना रहा है। उनसे सदा मुझे बड़ी बहन जैसी आत्मीयता मिली। विधानसभा में जनहित के मुद्दे उठाने में वे सदा अग्रणी रहती थीं। मैं इस कठिन समय में उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति अपनी सांत्वना व्यक्त करता हूँ।”

वहीं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी ट्वीट करते हुए लिखा है कि अभी-अभी कांग्रेस नेत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश जी के निधन का दुखद समाचार मिलकर मन अत्यंत दुखी है। इंदिरा बहन जी ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में कई पदों को सुशोभित किया और विधायिका के कार्य में पारंगत हासिल की। बहन जी का जाना मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top