Uttarakhand News

उत्तराखंड मुख्य सचिव के कड़े तेवर, चिंतन शिविर में बोले एक हफ्ते में रिपोर्ट दें अधिकारी

Ad

देहरादून: मसूरी में आयोजित चिंतन शिविर के दूसरे दिन उत्तराखंड मुख्य सचिव एसएस संधू का सख्त रुख देखने को मिला है। बता दें कि इस शिविर के दूसरे दिन कृषि बागवानी, पर्यटन आदि विषयों पर विचार विमर्श हुआ इस दौरान मुख्य सचिव संधू ने सभी अधिकारियों से 1 हफ्ते के अंदर अंदर रिपोर्ट देने को कहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में यह शिविर 3 दिन तक चलने वाला है। जिसका आज बुधवार को दूसरा दिन था। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुतीकरण पेश किया गया। जिसमें गहन विचार-विमर्श भी हुआ। बता दें कि इस दौरान विभिन्न उच्च अधिकारी मौजूद थे।

मुख्य सचिव एसएस संधू ने सभी अधिकारियों से कहा कि 3 दिन तक चलने वाले इस मंथन शिविर की प्रत्येक अधिकारी को 1 हफ्ते के अंदर रिपोर्ट प्रेषित करनी होगी। उन्होंने कहा कि चिंतन शिविर में होने वाला ब्रेनस्टॉर्मिंग सेशन ही असली चिंतन शिविर है। शिविर में जो भी नए और अभिनव विचार सामने आए हैं, उन पर हमें व्यापक विचार करना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top