Nainital-Haldwani News

कैंची धाम पहुंचा एक और बॉलीवुड अभिनेता, चंकी पांडे ने लिया नीम करौली बाबा का आशीर्वाद

Ad

Chunky Pandey visit to Kainchi Dham:- उत्तराखंड में स्थित प्रसिद्ध नीम करोली बाबा आश्रम से आज के वक्त में आम जनता से लेकर बड़ी-बड़ी हस्तियां तक वाकिफ है। ऐसा शायद ही कोई होगा जिसे बाबा और उनके चमत्कारों के बारे में ज्ञात ना हो। यही कारण है कि बहुत दूर-दूर से लोग इस मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। बात चाहे विदेश के भक्तों की हो या अपने ही देश की प्रसिद्ध हस्तियों की, सभी कभी ना कभी बाबा के दर्शन के लिए कैंची धाम जरूर पहुंचते हैं। बाबा के भक्तों की इसी सूची में अब एक नाम और जुड़ गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बाबा नीम करोली के भक्तों में अब फिल्म अभिनेता चंकी पांडे का नाम भी शामिल हो चुका है। शुक्रवार को एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में नैनीताल पहुंचे मशहूर बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे ने कैंची धाम में बाबा के दर्शन किए। यहां कैंची धाम मंदिर समिति के प्रदीप साह भयु ने उन्हें मंदिर की दिनचर्या के साथ साथ बाबा की लीलाओं के बारे में भी बताया। इसके बाद चंकी पांडे ने बाबा की शिला में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसी बीच भीड़ ने उन्हें पहचान लिया, जिसके बाद सेल्फी लेने के लिए उनके प्रशंसक जुट गए।

चंकी पांडे ने अपने प्रशंसकों की उम्मीद पूरी करते हुए उन्हें मंदिर गेट पर सेल्फी और ऑटोग्राफ दिए। इतना ही नहीं मंदिर के गार्ड भी चंकी के साथ सेल्फी लेने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने मंदिर समिति से कहा कि उन्हें पहली बार बाबा के दर्शन करने का मौका मिला। उन्होंने जितना सोचा था, बाबा का स्थल उससे कहीं ज्यादा रमणीय है। साथ ही उन्होंने बताया कि वो जल्द बाबा के दर्शन को दोबारा आएंगे। लोगों की अधिक भीड़ को देखते हुए पुलिस सुरक्षा के मद्देनजर उनको तुरंत वहां से ले गयी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top