Uttarakhand News

उदयनिधि स्टालिन ने सनातन पर फिर उगला जहर, सीएम धामी ने दिया करारा जवाब

Ad

नई दिल्ली: सनातन धर्म के खिलाफ अनर्गल प्रलाप करने के आदी हो चुके द्रमुक नेता और तमिलनाडु के खेल व युवा कल्याण मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने एक बार फिर सनातन को मिटाने की बातें की हैं। उन्होंने सनातन के खिलाफ जहर उगलते हुए कहा है कि सनातन के खात्मे से अस्पृश्यता भी खत्म हो जाएगी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन सिर्फ छुआछूत को खत्म करने के लिए सनातन को खत्म करने की जरूरत है। उनका मानना है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसका जवाब दिया है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पहुंचे पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आजादी के बाद जिन सरकारों ने इस देश पर राज किया, उन्होंने उत्तराखंड और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों की पहचान को खत्म करने का भरपूर प्रयास किया। कांग्रेस की सरकार ने जो हमें दिया, उसे हम और आप, कभी आपातकाल तो कभी विभिन्न घोटालों के नाम से जानते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विपक्ष के ये नौसिखिया नेता सनातन को खत्म करने जैसी बेतुकी बातें कर रहे हैं। लेकिन, उन्हें यह नहीं मालूम कि जब बाबर और औरंगजेब जैसे क्रूर शासक सनातन को खत्म नहीं कर पाए तो फिर ये घमंडिया गठबंधन के घमंडिया नेता क्या चीज हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपील करूंगा कि आज देश के हर कोने-कोने में हर सनातनी को और देश की मिट्टी से प्यार करने वालों को इन ’’ठगबंधनों’’ से सतर्क रहने की आवश्यकता है और हमें मिलकर ऐसी ताकतों को रोकना है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top