Uttarakhand News

उत्तराखंड में शुरू हुई यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने की प्रक्रिया

Ad

देहरादून: प्रदेश की पहली कैबिनेट में समान नागरिक कानून को लेकर लिए गए निर्णय में अब तेजी दिख रही है। दरअसल यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद इस बात की पुष्टि की है।

ADVERTISEMENTS Ad

सीएम धामी मंगलवार को केदारनाथ पहुंचे थे। यहां उन्होंने चारधाम यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया और कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में समान नागरिकता कानून लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी जाएंगी।

इस दैरान मुख्यमंत्री धामी ने कालीमठ पहुंचकर मुख्यमंत्री ने आराध्य मां काली की पूजा-अर्चना की। साथ ही उन्होंने कालीमठ घाटी के विकास के लिए कई घोषणाएं की। सीएम ने कहा कि सभी संकल्पों और विकास कार्यों को पूरा करने के लिए तेज प्रयास किए जा रहे हैं।

क्या है यूनिफॉर्म सिविल कोड ?

यूनिफॉर्म सिविल कोड को ही हिंदी भाषा में समान नागरिक कानून कहा जाता है। बता दें कि इसका मतलब यह होता है कि देश के हर शहरी के लिए एक जैसा कानून लागू हो। यानी एक शहरी किसी भी धर्म-मज़हब से संबंध रखता हो, सभी के लिए एक ही कानून होगा। इसको धर्मनिर्पेक्ष कानून भी कहा जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top