Uttarakhand News

उत्तराखंड CM धामी को पसंद नहीं आई फ्री टैबलेट मोबाइल वितरण में देरी, अधिकारी को हटाया

Ad

देहरादून: प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की लगातार दूसरी बार सरकार बनने के बाद हर किसी की नजरें इतिहास रचने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर हैं। युवाओं के मुख्यमंत्री माने जाने वाले सीएम धामी ने पिछले कार्यकाल के अंतिम वक्त पर प्रदेश के मेधावी छात्रों को फ्री टैबलेट मोबाइल देने का ऐलान किया था।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि प्रदेश में 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को निशुल्क टेबलेट वितरण की योजना तैयार की गई थी। इस योजना के लिए बार बार रस्साकशी चलती रही। लेकिन मोबाइल वितरण में लेट लतीफी भी काफी हुई। शिक्षा विभाग का यही रवैया मुख्यमंत्री धामी को पसंद नहीं आया है।

सीएम धामी ने इस देरी से नाराज होकर बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने माध्यमिक शिक्षा निदेशक पद से सीमा जौनसारी को हटा दिया है। बता दें कि पहले यह जिम्मेदारी आरके कुंवर के पास थी। अब उन्हें ही दोबारा ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, सीमा जौनसारी को कुंवर की जगह अकादमिक, प्रशिक्षण एवं शोध निदेशक के पद पर भेजा गया है। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top