CM Corner

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया नमन

Ad

देहरादून:मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को गांधी पार्क देहरादून पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि महात्मा गांधी की 150वी जयंती न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में मनायी जा रही हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर एक कमेटी गठित की गई है जिसके तहत महात्मा गांधी की 150वी जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे है। महात्मा गांधी के जीवन दर्शन व ग्राम स्वराज का संदेश देशभर में सभी जगह पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को मुजफ्फरनगर कांड (रामपुर तिराहा)  की बरसी के अवसर पर कचहरी परिसर देहरादून स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर शहीद राज्य आंदोलकारियों की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर भावपूर्ण श्रद्धाजंलि अर्पित की।

इस अवसर पर विधायक श्री खजान दास भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर बलबीर रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पहुंचकर उनका भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विधायक खजानदास  भी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top