Uttarakhand News

“अमित शाह की वजह से PM की सुरक्षा में हुई चूक…”, पंजाब मामले पर उत्तराखंड कांग्रेस

Ad

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब में होने वाली रैली के रद्द होने पर बड़ा बवाल मचा हुआ है। पीएम की सुरक्षा को लेकर चूक के मामले में आरोप प्रत्यारोपों का सिलसिला जारी है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस सरकार की गंदी राजनीति सामने आई है। तो अब उत्तराखंड कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से ही इस्तीफा मांग लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल पंजाब मामले पर अभ प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष व सलाहकार सुरेंद्र कुमार ने भाजपा पर ही आरोप लगा दिया है। उनका कहना है कि पीएम मोदी की पंजाब में होने वाली रैली में भीड़ नहीं थी। इसलिए सुरक्षा चूक का खेल रचा जा रहा है। हाल ही में भाजयुमो द्वारा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन को लेकर कहा कि यह प्रदर्शन केंद्रीय गृह मंत्री के आवास के बाहर होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य सरकार की बजाय एसपीजी की होती है। इस मामले में एसपीजी प्रमुख व गृह मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीएसएफ के स्तर पर सुरक्षा क्षेत्र की निगरानी नहीं करने पर केंद्रीय गृह मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। चूक के लिए जिम्मेदार एसपीजी, बीएसएफ और आइबी गृह मंत्री के अधीन आते हैं।

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने कांग्रेस के धैर्यपूर्ण स्वभाव की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजयुमो ने कांग्रेस भवन के बाहर जो अराजकता की है, वह स्वीकारी नहीं जा सकती। अगर कांग्रेस ने धैर्य नहीं दिखाया होता तो प्रदेश भर में माहौल बिगड़ सकता था। इसलिए भाजपा नेताओं को ऐसी स्थिति से बाज आना चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top