Election Talks

उत्तराखंड में कांग्रेस के सभी 70 उम्मीदवारों की पिक्चर साफ,स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष को सुनें

Ad

Uttarakhand Election News

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है. उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान होगा और 10 मार्च को नतीजे सामने आएंगे. आम आदमी पार्टी और यूकेडी के अलावा फिलहाल उत्तराखंड में किसी ने अपनी प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है लेकिन सभी दल सूची को जल्द से जल्द जारी करना चाहते हैं ताकि जनसंपर्क के लिए वक्त मिले. पिछले साल केवल 11 सीटें प्राप्त करने वाली कांग्रेस इस बार सरकार बनाने का दावा कर रही है और ऐसे में टिकट बंटवारे को लेकर दल में लंबे वक्त से मंथन चल रहा है.

उत्तराखंड कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडे ने कहा कि यह चुनाव कांग्रेस के लिए बेहद अहम है और 1 महीने से टिकट को लेकर वार्ता चल रही है. उन्होंने कहा कि इस दौरान हुई चुनाव कमेटी की बैठक और स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में उत्तराखंड के 70 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों की पिक्चर क्लियर हो गई है. उन्होंने कहा कि 11 मार्च को तीन कमेटी की बैठक होनी है जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे जिसमें सुझाव और मंथन के बाद सभी नामों को केंद्रीय चुनाव समिति के सामने रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि कॉन्ग्रेस उन कार्यकर्ताओं को आगे लाएगा जो लंबे वक्त से पार्टी की सेवा कर रहे हैं और उसे मजबूत बना रहे हैं.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top