Uttarakhand News

उत्तराखंड में फिर टूटा कांग्रेस का दिल, विधायक के बेटा-बेटी भाजपा में शामिल

Ad

हरिद्वार: जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। उसके बाद ही राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है। विभिन्न पार्टियों के नेता दल बदल रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस को भी एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस विधायक के बेटे और बेटी ने पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। भगवानपुर से कांग्रेस विधायक ममता राकेश के बेटा बेटी ने भाजपा ज्वाइन की है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि जगजीतपुर में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की मौजूदगी में ममता राकेश की बेटी पंचायत चुनाव में निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित आयुषी राकेश तथा बेटे अभिषेक राकेश ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।

गौरतलब है कि आयुषी राकेश भगवानपुर से ब्लॉक प्रमुख की दावेदार भी हैं। आपको बता दें कि जिला पंचायत की 44 में से 14 सीटें जीतने के बाद भाजपा जोड़-तोड़ में जुटी हुई थी। ऐसे में अब भाजपा को बड़ी सफलता हाथ लगी है। परिणाम आने के बाद से अब तक 14 नव निर्वाचित सदस्य भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top