Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड: राहुल गांधी को अलग अंदाज में सभा स्थल तक लेकर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल

Ad

किच्छा: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीते दिन उधम सिंह नगर किच्छा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान एक अलग नजारा भी देखने को मिला। दरअसल राहुल जब चार्टर विमान से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे तो सभा स्थल तक ले जाने के लिए खुद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल मोर्चे पर रहे। वह खुद कार चला कर राहुल को सभा स्थल तक ले कर गए।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि बीते दिन राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा था। वह चार्टर विमान से दोपहर करीब 12:30 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे थे। कार्यक्रम स्थल पर एक कार की व्यवस्था की गई थी। जिससे वह सभा स्थल तक आराम से पहुंच सकें। नीले रंग की कार आई लेकिन कुछ कारणों से उसे रिजेक्ट कर दिया गया।

इसके बाद तुरंत एक दूसरी कार लाई गई। जैसे ही राहुल बैठे और चालक कार को लेकर आगे बढ़ा तो उसमें कोई परेशानी होने लगी। इस पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने खुद ड्यूटी संभालने का फैसला किया। उन्होंने खुद ही कार का स्टीयरिंग संभाला और राहुल को लेकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top