Champawat News

उत्तराखंड कांग्रेस का बड़ा दावा, खटीमा की तरह चंपावत से भी हारेंगे मुख्यमंत्री धामी…!

Ad

चंपावत: विधानसभा क्षेत्र चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट खाली कर दी है। उन्होंने गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इसके बाद अब उपचुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में उत्तराखंड कांग्रेस ने बड़ा दावा किया है। कांग्रेस ने कहा है कि मुख्यमंत्री धामी एक बार फिर से चुनाव हारेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि भाजपा किसी भ्रम में ना रहे। कांग्रेस पूरी तैयारी से जनता की आवाज बनेगी और चंपावत से उप चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि चंपावत विधायक के इस्तीफे के बाद यह साफ हो गया है कि सीएम यहां से चुनाव लड़ेंगे। लेकिन कांग्रेस चंपावत में भी खटीमा की ऐतिहासिक जीत को दोहराएगी।

इस दौरान माहरा ने जहां उपचुनाव को लेकर तैयारियों की बात कही, वहीं भारतीय जनता पार्टी पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई से जनता त्रस्त हो चुकी है। ऐसे में जनता की ताकत बनने का काम कांग्रेस करेगी। कांग्रेस पार्टी ही एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी और जनता की हर बात को मजबूती के साथ उठाएगी। बता दें कि चंपावत विधायक ने इस्तीफा देते वक्त कहा कि उन्होंने क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए अपनी सीट खाली की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top