Uttarakhand News

उत्तराखंड में नहीं है कोरोना वैक्सीन, ऐसे कैसे चलेगा टीकाकरण अभियान?

Ad

देहरादून: कोरोना की साल 2020 और साल 2021 वाली लहर तो शायद ही कोई भूल पाया होगा। अब जब देशभर में कोरोना के मामले बढ़े हैं तो चिंता वही पुरानी वाली सताने लगी है। इधर, उत्तराखंड में केंद्र सरकार के निर्देश के बाद भी टीकाकरण नहीं हो पा रहा है, जिसने टेंशन और बढ़ा दी है। दरअसल, केंद्र ने आदेश तो दिया है मगर वैक्सीन नहीं दी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड के पास फिलहाल कोविड की कोई वैक्सीन नहीं है। गौरतलब है कि संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद टीकाकरण अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। इसके अलावा केंद्र सरकार ने सैंपल जांच बढ़ाने के साथ ही निगरानी के भी निर्देश दिए थे। मगर इस समय प्रदेश में ना तो कोविशील्ड है और ना ही कोवैक्सिन।

जितने भी लोग हाल में एहतियाती डोज लगाने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों में जा रहे हैं, उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है। सचिव स्वास्थ्य डा. आर. राजेश कुमार का कहना है कि केंद्र सरकार से कोविड वैक्सीन की मांग की है। एक लाख कोविशील्ड वैक्सीन मिलते ही अभियान शुरू होगा। प्रदेश में 91.17 लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली और 87.33 लाख को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। जबकि 22.91 प्रतिशत से अधिक लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top