Uttarakhand News

उत्तराखण्ड के लिए गर्व की बात, क्रिकेट मैच जीत बेटियों ने रचा इतिहास

Ad

हल्द्वानी: क्रिकेट के मैदान से राज्य के लिए लगातार अच्छी खबर आ रही है। राज्य पहली बार बीसीसीआई मान्यता प्राप्त क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग ले रहा है। राज्य के य़ुवाओं ने अभी तक अपने आप को मिले मौके को भुनाया है और फैंस का दिल अपने प्रदर्शन से जीता है। पुरुष टीम ही नहीं अब बेटियां भी अपनी देवभूमि के नाम को क्रिकेट के मैदान पर रोशन कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

अंडर-19 महिला टीम ने अपने इतिहास के पहले मुकाबले में नगालैंड को 51 रनों से हरा इतिहास रचा। धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में उत्तराखण्ड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए  निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। उत्तराखण्ड की ओर से बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा रन रूचि चौहान 15 गेंदों में 22 रन बनाए। वहीं राधा चंद 19, ज्योदी गिरी 19 और कंचन परिहार ने 17 रनों का योगदान दिया।

नागालैंड के गेंदबाजों ने उत्तराखण्ड टीम को 44 रन एक्स्ट्रा दिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नागालैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर केवल 90 रन बना सकी। उत्तराखण्ड की ओर से गेंदबाजी में राधा चंद ने सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम लिए।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top