Sports News

पहले वनडे में उत्तराखंड की धमाकेदार जीत,मेघालय के खिलाफ जमाई जीत की हैट्रिक

Ad

हल्द्वानी:सभी विवादों को पीछे छोड़ते हुए उत्तराखंड क्रिकेट टीम ने विजय हजारे टूर्नामेंट में जीत के साथ अभियान शुरू किया है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने मेघालय को 6 विकेट से हराया। उत्तराखंड की ओर से जयबिष्टा ने शानदार शतक और कप्तान कुनाल चंदेला ने अर्धशतक जमाया। गेंदबाजी में उत्तराखंड की ओर से आकाश मंडवाल ने 2 विकेट अपने नाम किए। मेघालय के खिलाफ उत्तराखंड की यह तीसरी जीत है। साल 2018 और साल 2019 में खेले गए विजय हजारे के मुकाबले में भी उत्तराखंड ने मेघालय को हराया था।

ADVERTISEMENTS Ad

रविवार को चेन्नई में खेले गए मुकाबले में मेघालय पहले बल्लेबाजी करने उतरी। निर्धारित 50 ओवर में मेघालय ने 6 विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाए। मेघालय की ओर से संजय 81 रन और कप्तान पुनीत बिष्ट ने 48 रनों की पारी खेली। इसके अलावा डीबी रवि ने 44 रनों का योगदान दिया। उत्तराखंड की ओर से गेंदबाजी में आकाश को दो, सन्नी राणा, मयंक मिश्रा और समद फल्लाह को 1-1 विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की शुरुआत बेहद खराब रही है। राज्य के लिए वनडे क्रिकेट में डेब्यू कर रहे कमल कन्याल खाता नहीं खोल पाए लेकिन कप्तान कुनाल चंदेला और जयबिष्टा ने ना सिर्फ टीम को संकट से उभारा बल्कि जीत की नींव भी डाली। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 126 रनों की साझेदारी हुई। जयबिष्टा ने 144 रन बनाए। उनके बल्ले से 18 चौके और 3 छक्के निकले। कप्तान कुनाल चंदेला 55, दीक्षांशु नेगी 26, सौरभ रावत नाबाद 10 और विजय जेठी ने नाबाद 6 रनों का योगदान दिया। 37 गेंद और 6 विकेट शेष रहते उत्तराखंड ने जीत हासिल कर ली।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top