CM Corner

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून-मसूरी रोड पर कोल्हू खेत के निकट भूस्खलन का निरीक्षण किया।

Ad

देहरादून  –  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून मसूरी रोड कोल्हू खेत का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद कोल्हू खेत के निकट भूस्खलन की समस्या के स्थाई समाधान के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिये।

मुख्यमंत्री ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि भूस्खलन से रोड बाधित न हो इसके लिए सही तरह से स्थाई समाधान  किया जाए। इसके समाधान के लिए जो भी आधुनिक तकनीक की आवश्यकता है। उस तकनीक का इस्तेमाल कर इस समस्या को स्थाई टिकाऊ समाधान करे।

निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एन.पी. सिंह, अधीक्षण अभियंता पी.एस. बृजवाल, अधिशासी अभियंता डी.सी. नौटियाल मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top