Uttarakhand News

परिवार ने शादी से किया इंकार तो प्रेमी युगल ने खत्म कर दी अपनी जीवनलीला

Ad

देहरादून:परिवार के शादी से इंकार के कारण निराश प्रेमी युगल ने अपनी जीवनलीला को समाप्त कर दिया। इस वारदात से पूरा देहरादून सन्न है। दोनों ही अलग जाति से थे और परिवार वाले दोनों की शादी के खिलाफ थे। साथ जीने की कसमें खाने वाले प्रेमी जोड़े ने एक साथ जान देना बेहतर समझा। घटना देहरादून के  कैनाल रोड क्षेत्र की है। पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी लाइव के YOUTUBE चैनल को जरूर SUBCRIBE करें

खबर मुताबिक लड़के का नाम रिंकू और युवती का नाम सोनम था। दोनों लंबे वक्त से रिलेशनशिप में थे और शादी करना चाहते थे। 4 दिन पहले दोनों के परिवार वालों ने शादी से इंकार किया था। बताया जा रहा है कि लड़की थी ठाकुर और लड़का ब्राह्मण था । इससे आहत होकर दोनों ने जहर खा लिया और उनकी लाश सड़क के किनारे मिली।

हल्द्वानी लाइव को फेसबुक पर जरूर फॉलो करें

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोनम राजपुर क्षेत्र में अपने मामा के घर रहती थी। क्षेत्र के एक स्कूल से 12वीं कक्षा की व्यक्तिगत छात्रा है। पिछले दिनों सोनम ने अपनी मां और मामा से कहा था कि वह रिंकू से शादी करना चाहती है, लेकिन उसके मामा ने मना कर दिया। रिंकू के परिजनों ने भी सोनम के मामा को फोन किया लेकिन मामला सुलझा नहीं। बुधवार को पूनम घर का काम करके बिना बताए घर के बाहर गई। शाम करीब साढ़े चार बजे सोनम के मामा शुभम के पास किसी का फोन आया कि उसकी भांजी कैनाल रोड पर पड़ी हुई है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि सोनम के पास में ही रिंकू भी बेहोशी की हालत में पड़ा है। शुभम आसपास के लोगों की मदद से दोनों को दून अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष राजपुर अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों के शवों का पंचनामा भर लिया गया है और बृहस्पतिवार को दोनों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top