Uttarkashi News

उत्तराखंड में फिर आया भूकंप, सुबह सुबह घरों से बाहर निकले ग्रामीण

Ad

देहरादून: प्रदेश को भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है। बीते कुछ हफ्तों में उत्तराखंड में काफी बार भूकंप आए हैं। एक बार फिर उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 5:03 पर उत्तरकाशी में झटके महसूस किए गए। जिनकी तीव्रता 4.1 मापी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि जैसे ही भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके बाद लोग दहशत में आ गए व्यापारी और ग्रामीण अपने प्रतिष्ठान और घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र टिहरी गढ़वाल में था। जो 28 किलोमीटर की गहराई में था। बता दें कि उत्तरकाशी में जिला मुख्यालय भटवाड़ी, ढूंढा, पुरोला, मोरी सहित आदि स्थानों पर भूकंप महसूस किया गया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भूकंप से जिले में किसी भी तरह के नुकसान की कोई जानकारी अबतक नहीं मिली है। बता दें कि इससे पहले भी उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top