Uttarakhand News

उत्तराखण्ड निकाय चुनाव मतगणना जारी, इस जगह पर इन्होंने मारा मैदान

Ad

द्वाराहाट:द्वारहाट में भाजपा के मुकेश लाल चुनाव जीत गये हैं। उन्हें 808 वोट मिले, वही दूसरे नंबर पर रहे निर्मल मठपाल को 404 मत मिले। यहां बसपा के गणेश चंद्र को 57, कांग्रेस के निर्मल मठपाल को 404, भाजपा के मुकेश लाल को 808 तथा निर्दलीय अनिल चौधरी को 63 मत मिले। दूसरी ओर भिकियासैंण में भाजपा की अम्बुली देवी को 661 तथा कांग्रेस प्रत्याशी कमला देवी को 485 मत मिले।

ADVERTISEMENTS Ad

बात लालकुआं की करें तो -नगर पंचायत लालकुआं के वार्ड नंबर एक से सरोज 47 मतों से जीती। वार्ड दो से धन सिंह बिष्ट 146 मतों से जीते। वार्ड नंबर तीन से योगेश उपाध्याय 186 वोट से जीते।

चंपावत में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस के विजय वर्मा ने निर्दलीय प्रकाश पांडे को 401 मतों से हराया।विजय वर्मा को 1315 ,प्रकाश पांडे को मिलें 914 मत।भाजपा के सज्जन लाल वर्मा रहें तीसरे नम्बर पर। सज्जन वर्मा को 904 वोट मिले तो वही प्रकाश तिवारी का आंकड़ा 887 पर रुक गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top